Trending Now

Sidhi Lok Sabha Election Result 2024: सीधी लोकसभा में कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल से भाजपा के डॉ राजेश

Rama Posted on: 2024-06-04 10:22:00 Viewer: 517 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi Lok Sabha Election Result 2024: सीधी लोकसभा में कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल से भाजपा के डॉ राजेश Sidhi Lok Sabha Election Result 2024: BJP's Dr. Rajesh Mishra is ahead of Congress' Kamleshwar Patel in Sidhi Lok Sabha by 1 lakh 66 votes.

 

Sidhi Lok Sabha Result 2024: सीधी से भाजपा के डॉ राजेश मिश्रा कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल से खबर लिखे जाने तक 1 लाख 66 वोटों से आगे चल रहे थे । राजेश मिश्रा को अब तक 4 लाख 30 वोट जबकी कमलेश्वर पटेल को 2 लाख 17 वोट मिले हैं। सीधी संसदीय सीट में कुल आठ विधानसभा सीट हैं। यह संसदीय सीट सीधी जिले कि चार विधानसभा सीधी, धौहनी, सिहावल और चुरहट, सिंगरौली जिले की तीन विधानसभा सिंगरौली, देवसर और चितरंगी और शहडोल जिले की व्यौहारी विधानसभा सीट शामिल हैं।

संसदीय सीट में कुल 2028451मतदाता है। बर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में 1146150 मत पड़े हैं। जिसमें पुरुष 597586 और महिलाओं 548562 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुल 56.50 प्रतिशत मत पड़े हैं। जिसमें 56.83 महिलाओं और 56.16 पुरुष का वोट प्रतिशत रहा है।

वर्ष 2014 में रीती पाठक और पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार मैदान में रहे
वर्ष 2014 में भाजपा से रीती पाठक और कांग्रेस से पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार मैदान में रहे। भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक को 475678 वोट मिले। कांग्रेस के इंद्रजीत कुमार को 367632 मत मिले। जीत का अंतर 108046 रहा है। कुल मतदाता 1736050 रहे,9,89396 यानी 57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वर्ष 2019 में भी रीति पाठक का पूर्व मंत्री से रहा मुकाबला
भाजपा से रीति पाठक और कांग्रेस से पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल मैदान में रहे हैं। जिसमें रीती पाठक को 698342 मत मिले तो वही कांग्रेस प्रत्याशी को 411818 मत मिले थे। भाजपा को 286524 जीत हासिल हुई थी। यहां कुल मतदाता 1832267 रहे। 69.45 वोट प्रतिशत रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall