Trending Now

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती

Rama Posted on: 2026-11-07 14:57:00 Viewer: 99 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: NTPC Graduate-Level Recruitment

में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, 8 नवंबर तक अप्लाई कर सकते है ।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने की लासेट डेट को 08 नवंबर, 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

कितनी होनी चाहिए उम्र
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। हालांकि उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। आरक्षित कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और अनारक्षित कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

इन स्टेप्स से करें घर बैठे
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 08 नवंबर है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय से पहले अपना फॉर्म अवश्य भर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall