Kedarnath Mandir: दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
Singrauli News: शिवगढ़ प्रीमियर लीग सीजन-11 का आगाज, 16 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरीं
Singrauli News: निगाही सीएचपी में मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, जीएम कार्यालय का किया घ
IND vs NZ 2nd ODI: 135 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया, बारिश ने बचाई लाज
Singrauli News: देवसर के सहुआर मोड़ पर दुकान में घुसा सीमेंट लदा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Singrauli News: दूधिचुआ में डीजल टैंकर से कम तेल मिलने की शिकायत पर जांच, मुगलसराय से पहुंची टीम
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती
Diwali sales set to cross Rs 7 lakh crore nationwide, Delhi records Rs 1 lakh crore: CAIT
Odisha CM, LoP cancel Diwali celebrations in solidarity with disaster-hit people
Rajnath Singh asks Defence Forces to maintain high operational readiness amid emerging security thre
Singrauli News: Shivgarh Premier League Season 11 kicks off; 16 teams enter the fray for the title
दीपदान उत्सव और बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन खेले गए चार मुकाबले
Singrauli News: सिंगरौली। दीपदान उत्सव और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर नगर परिषद सरई क्षेत्र के शिवगढ़ में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शिवगढ़ प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-11 का शुभारंभ हुआ। जवाहर बाग स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
पहले मुकाबले में दियागडई और शिवगढ़ की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें शिवगढ़ ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में दूधमानिया ने सिंगरवाल को हराया। तीसरे मैच में गजराबहरा ने देवरा को पराजित किया, जबकि चौथे मुकाबले में देवसर की टीम ने झारा को शिकस्त दी।
उद्घाटन समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी
उद्घाटन समारोह में सुनील कुमार जायसवाल, पार्षद महिपाल सिंह, नगर परिषद सरई के संजय साकेत, लालता प्रसाद जायसवाल, पुकुलाल जायसवाल, पुण्यप्रताप जायसवाल, वीरू देवांगन और सुदीश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने भी भागीदारी की।
स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर
शिवगढ़ प्रीमियर लीग को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। वहीं, इस तरह के आयोजनों से युवाओं में क्रिकेट के प्रति रुचि और खेल भावना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।