Trending Now

Singrauli News: देवसर के सहुआर मोड़ पर दुकान में घुसा सीमेंट लदा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Rama Posted on: 2026-11-07 14:57:00 Viewer: 67 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: देवसर के सहुआर मोड़ पर दुकान में घुसा सीमेंट लदा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त Singrauli News: A trailer truck loaded with cement crashed into a shop at Sahuar Mor in Deosar; several vehicles were damaged.

सीधी-सिंगरौली हाईवे पर अनियंत्रित ट्रेलर ने कार समेत कई वाहनों को लिया चपेट में

Singrauli News: सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर बाजार के सहुआर मोड़ में सीमेंट से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। इस दौरान ट्रेलर ने सड़क पर चल रही एक कार समेत कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दुकान को भी नुकसान पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हुआ और वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट गया। इसके बाद वह सड़क किनारे दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही देवसर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था संभाली और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की।

हादसे में जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रेलर अनियंत्रित होने के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall