Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
BSF Sub-Inspector Recruitment 2026: Vacancies announced for the post of Sub-Inspector in the BSF
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑफलाइन माध्यम में आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार BSF में बतौर सब-इंस्पेक्टर के पदों पर अपनी सेवा देना चाहते हैं। वे ऑफलाइन माध्यम में BSF Sub-Inspector Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन
बीएसएफ की ओर से सब-इंस्पेक्टर के कुल 34 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें सब-इंस्पेक्टर (मेडिकल) के लिए कुल 14 पद, सब-इंस्पेक्टर (लैब टेक्निशियन) के कुल 12 पद और सब-इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) के लिए कुल 08 पद आरक्षित हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
सब-इंस्पेक्टर (मेडिकल) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक नर्सिंग कोर्स या एडवांस्ड नर्सिंग कोर्स किया हो।सब-इंस्पेक्टर (लैब टेक्निशियन) के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन में दो वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
सब-इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) के लिए उम्मीदवारों के पास फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।
सब-इंस्पेक्टर पद के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
बीएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।