Trending Now

रेलवे में स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप-C एवं D पदों पर निकली भर्ती, 6 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सक

Rama Posted on: 2026-11-05 12:14:00 Viewer: 78 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

रेलवे में स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप-C एवं D पदों पर निकली भर्ती, 6 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सक Recruitment announced for Group C and D posts in the Railways under the Scouts and Guides quota; online applications can be submitted until December 6.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्दर्न रेलवे की ओर से स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप C और D पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक लिए जायेंगे। उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से rrcnr.org पर जाकर भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

भर्ती में शामिल होने के लिए योग्तया
ग्रुप सी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 12th/ 10th के साथ अप्रेंटिस/ 10th के साथ ITI किया हो। इसके साथ ही किसी भी सेक्शन में 'प्रेसिडेंट स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर' हो, या 'हिमालय वुड बैज' (HWB) धारक हो। पिछले 5 वर्षों से किसी स्काउट संगठन का सक्रिय सदस्य रहा हो। सक्रियता का प्रमाण-पत्र 'अनुबंध I' (Annexure I) के अनुसार होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर या 'ऑल इंडियन रेलवे' स्तर पर दो कार्यक्रमों में, और राज्य स्तर पर भी दो कार्यक्रमों में भाग लिया हो।

इसके अलावा ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए 10th के साथ अप्रेंटिस/ 10th के साथ ITI किया हो और किसी भी सेक्शन में 'प्रेसिडेंट स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर' या 'हिमालय वुड बैज' (HWB) धारक होना चाहिए। पिछले 5 वर्षों से किसी स्काउट संगठन का सक्रिय सदस्य रहा हो। सक्रियता का प्रमाण-पत्र 'अनुबंध-I' के अनुसार होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर या 'ऑल इंडियन रेलवे' स्तर पर दो कार्यक्रमों में, और राज्य स्तर पर भी दो कार्यक्रमों में भाग लिया होना चाहिए।

आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए लेवल 2 पद के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की उम्र 18 से 30 और लेवल 1 पदों पर आवेदन के लिए 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर होगी।

नोटिफिकेशन पब्लिश होने की डेट 4 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 6 नवंबर 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026
ऑनलाइन रिटेन एग्जामिनेशन की डेट जनवरी 2027

कैसे होगा चयन?
भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को CBT एग्जाम में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती के अगले चरण मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है। सीबीटी 1 एग्जाम के बाद जनरल श्रेणी को 400 रुपये और एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall