Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में तीन दिन गरबा-डांडिया की धूम
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में संविदाकर्मियों ने परखी सतर्कता और नैतिक मूल्यों की समझ
Singrauli News: मझौली में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 11.20 लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त, बिजली-सड़क की सुविधा भी नहीं
Singrauli News: सिंगरौली में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे
Sidhi News: सीधी में तीन अवैध कॉलोनियां घोषित, जमीनों पर कब्जा लेने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली है भर्ती
MP Police Bharti: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू
BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है।
NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन आज से शुरू है
Recruitment for Project Engineer posts at BEL; an opportunity for BE and BTech graduates.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रोनिक्स में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार BEL में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी
प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 50,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रति वर्ष 5,000 रुपये सैलरी में वृद्धि भी की जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे। उनके लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 85 अंकों के लिए और साक्षात्कार कुल 15 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
इन 5 स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई
प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे है। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट belindia.in पर जाकर विजिट कर लें।
वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों को अपलोड करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।