Trending Now

Railway Vacancy 2026: रेलवे में एक और नई भर्ती का एलान, आवेदन 7 अक्टूबर से बिना परीक्षा इंटरव्यू के

Rama Posted on: 2026-10-05 11:23:00 Viewer: 93 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

Railway Vacancy 2026: रेलवे में एक और नई भर्ती का एलान, आवेदन 7 अक्टूबर से बिना परीक्षा इंटरव्यू के Railway Vacancy 2026: Another new recruitment drive announced by the Railways; applications open from October 7, with selection based on an interview rather than an exam.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर की और से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गई है। जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र उम्मीदवार तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना चाहिए। इसके अलावा 6 नवंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर भरा जा सकता है। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न डिवीजन में कुल 2008 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। डिवीजन वाइज पदों की संख्या निम्नलिखित है-

डिवीजन रिक्त पदों की संख्या
डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस जयपुर 580
डिवीजनल रेलवे मैनेजर बीकानेर 524
डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस अजमेर 500
डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस जोधपुर 134
बीटीसी कैरिज अजमेर 101
बीटीसी लोको अजमेर 69
कैरिज वर्क शॉप जोधपुर 67
कैरिज वर्क शॉप बीकानेर 33
कुल 2008

Railway Apprentice Vacancy 2026 Notification PDF

कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के किया जायेगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों की डायरेक्ट मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में दर्ज होगा उन्हें केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall