Trending Now

Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन

Rama Posted on: 2026-10-15 11:14:00 Viewer: 74 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन Railway Recruitment 2026: Applications open for RRB NTPC UG recruitment

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (अंडर ग्रेजुएट/ CEN 7/2026) के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म आरआरबी के डायरेक्ट पोर्टल पर rrbapply.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन की लास्ट डेट 13 नवंबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तय की गई है।

अंडर ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों में अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12th (10+2) पास किया हो। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन के लिए पास प्रतिशत अनिवार्य नहीं है।

कैटेगरी के अनुसार आयु सीमा
रेलवे की ओर से एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। कैटेगरी के अनुसार आयु निम्नलिखित है-

UR/EWS का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले न हुआ हो।
OBC-NCL का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले न हुआ हो।
SC/ST का जन्म 2 जनवरी 1992 से पहले न हुआ हो।
उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

इन स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
आरआरबी एनटीपीसी यूजी फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Apply बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर अकाउंट क्रिएट करना होगा।
इसके बाद आप अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
अंत में आपको भर्ती के लिए निर्धारित वर्गनुसार शुल्क का भुगतान करना है।
अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Online Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस
फॉर्म भरने के साथ जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए और एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। CBT-1 एग्जामिनेशन के बाद जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall