Singrauli News: देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, NH-39 पर चला अभियान
Singrauli News: एनसीएल में मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम
Singrauli News: ₹1.13 लाख सब्सिडी का मामला जनसुनवाई में, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया
Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे
Singrauli News: सीएमएचओ के नोटिस के बाद भी महीनों से खामोशी, वंदना हॉस्पिटल पर सवाल बरकरार
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन
Station Level Professional Circle Convention held at NTPC Singrauli
Siemens Energy India to Invest ₹2,053 Crore in Madhya Pradesh, Set Up Power Transformer Manufacturin
Sidhi News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर, चालक गंभीर घायल
Nepal flood news: Devastation caused by natural disaster in Nepal; 270 dead, 288 Indians missing, and 21 rescued safely.
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई तीर्थयात्री भी लापता; भारत ने नेपाल भेजी 47 टन राहत सामग्री
nepal flood news: नई दिल्ली। नेपाल में भोटेकोसी नदी में अचानक आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। आपदा में अब तक करीब 270 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 288 भारतीय नागरिकों के लापता होने की पुष्टि भारत के विदेश मंत्रालय ने की है। लापता भारतीयों में बड़ी संख्या कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि लापता 288 भारतीयों में 73 लोग त्रिशूली पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। इसके अलावा तमिलनाडु से 37 और 39 लोगों के दो समूह तथा पश्चिम बंगाल से 32 लोगों का एक समूह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया था। केरल के 33 लोगों का एक समूह भी लापता बताया गया है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के 61 भारतीयों के भी संपर्क में नहीं होने की जानकारी सामने आई है।
तमिलनाडु के 21 भारतीय सुरक्षित
विदेश मंत्रालय के अनुसार, तमिलनाडु के 21 लापता भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इन लोगों को जल्द ही काठमांडू से नई दिल्ली लाए जाने की तैयारी है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 200 भारतीय तीर्थयात्री चीन में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नेपाल को भारत ने भेजी 47 टन राहत सामग्री
आपदा की इस घड़ी में भारत ने नेपाल के लिए राहत अभियान तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने दो विमानों के जरिए अब तक 47 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी है। एक सी-130जे विमान बुधवार को करीब 10 टन राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा, जिसमें अस्थायी शेल्टर और दवाइयां शामिल थीं। इसके बाद सी-17 विमान के जरिए 37 टन अतिरिक्त राहत सामग्री भेजी गई। इसमें करीब आठ टन दवाइयां और एक टन खाद्य सामग्री शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि नेपाल की जरूरत और मांग के आधार पर राहत सामग्री भेजी जा रही है।
24 घंटे हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम सक्रिय
बाढ़ के कारण नेपाल में संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके चलते कई भारतीयों से संपर्क स्थापित करने में मुश्किल आ रही है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जबकि नेपाल और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा 24 घंटे हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। मंत्रालय ने कहा है कि जैसे-जैसे प्रभावित भारतीयों के संबंध में नई जानकारी प्राप्त होगी, उसे साझा किया जाएगा।
जयशंकर ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
नेपाल में आई आपदा को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विदेश सचिव, मंत्रालय की टीम तथा काठमांडू और बीजिंग में तैनात भारतीय राजदूतों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों की स्थिति, राहत एवं बचाव अभियान और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयासों की समीक्षा की गई।