Trending Now

National News: देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार

Rama Posted on: 2024-08-19 07:46:00 Viewer: 306 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

National News: देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार National News: Raksha Bandhan festival is being celebrated with great enthusiasm across the country


पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई

National News: आज सोमवार, 19 अगस्त को देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।”

सभी देशवासी, समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लें संकल्प : राष्ट्रपति मुर्मु

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी ‘एक्स’ पर देशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

बता दें कि हर साल सावन पूर्णिमा के दिन भारत देश में लोग धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं और उनकी रक्षा की कामना करती हैं। इस दिन भाई भी अपनी बहनों को तरह-तरह के उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall