Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Illegal sand business continues in Kotwali police station area
नाबालिगों से करायी जाती है अवैध रेत लोड ट्रैक्टर का परिवहन, जिम्मेदार बेखबर
Singrauli News : मध्यप्रदेश का सिंगरौली जिला ऊर्जा धानी के नाम से जाना जाता है। जिले में कोयला कबाड़ डीजल का कारोबार सुर्खियों में रहा है। लेकिन इन दिनों रेत की अवैध कारोबार ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। रेत प्रतिबन्ध होने के बाद भी शहरी क्षेत्र के कोतवाली थाना अंतर्गत वैढन ,विंध्यनगर, बलियरी,गनियारी देवरा में बेधड़क तरीके से रेत माफिया द्वारा पूरी रात शहर की सड़कों पर खुलेआम रेत का परिवहन किया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात दिन ट्रैक्टर वाहन में रेत लोड कर पुलिस के सामने से निकल रहे हैं। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विपक्ष के नेता पकड़ रहे अवैध लोड रेत ट्रैक्टर, प्रशासन मौन
बसपा नेता व पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रेत का कारोबार इन दिनों बहुत तेज गति से फलफूल रहा है। आये दिन अवैध रेत भरे ट्रैक्टर दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे है। उन्होंने बताया कि बैढ़न थाने अंतर्गत बलियरी से ट्रैक्टर बालू से लोड़ कर अवैध कारोबारी विंध्यनगर थाना अंतर्गत अपने अवैध बालू को खपा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कहने के लिए तो यहां प्रतिबन्ध के बाद भी अवैध बालू परिवहन हो रहा है जिस तरह से रात रात फर्राटा भरते ट्रैक्टार की आवाज लोगों को कानों में लगातार गूंजते रहते है। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार की रात्रि मैने खुद अवैध परिवहन कर बालू भरे ट्रैक्टर काे पकड़ा। गंभीर बात यह है कि अवैध ट्रैक्टर में चालक कोई और नहीं बल्कि नाबालिग बच्चे हैं। यह सोच की मन घबरा जा रहा है कि जिनकी उम्र पढ़ने की है वो रात में 14 वर्ष के बच्चे ड्राइवरी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये अनट्रेड चालक किसी न किसी की जान तो लेंगें ही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रैक्टर अरविंद शाह ग्राम जमुआ का है।
रात से शुरू हो जाता है अवैध कारोबार
जिला मुख्यालय की सड़कों पर तकरीबन रात के 10:00 बजे से धमाचौकड़ी मचाते हुए, शहर की सड़कों से निकलते हैं रेत से लदे हुए ट्रैक्टर। इतना ही नहीं अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर कोतवाली थाने के सामने से निकलते हैं। लेकिन किसी पुलिसकर्मी की मजाल नहीं कि वह उन ट्रैक्टरों को रोक सके। इसी तरह बिलौंजी ,कॉलेज रोड ,बिजली ऑफिस रोड में भी शाम ढलते ही रेत माफिया सक्रिय हो जाता है। सूत्र बताते हैं कि ट्रैक्टरों के माध्यम से रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक अवैध तरीके से रेत का परिवहन आसपास के क्षेत्रों में किया जाता है। हैरानी इस बात की है कि पुलिस अधिकारियों की आंखों के सामने रेत माफिया पूरी रात रेत की चोरी करता है। और आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। रात में ट्रैक्टरों से ढोए जा रहे रेत भी चोरी करके लाई जाती है। ज़िले की सभी खदानें बरसात के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन उसके बाद भी रेत माफियाओं में कोई डर नहीं है धड़ल्ले से रेत अवैध रूप से निकाल कर लाई जाती है।
कारखास करते है ट्रैक्टरों की देखरेख
सूत्र बताते हैं कि कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध रेत के परिवहन में लगे ट्रैक्टरों से प्रतिदिन के हिसाब से चढ़वा लिए जाने की बात सामने आ रही है हालांकि इस बात की पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन सूत्रों की माने तो वैढन क्षेत्र में रेत से लोड ट्रैक्टरों से वसूली किए जाने के लिए कारखास को लगाया गया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि सुविधा शुल्क जमा करने वाले ट्रैक्टर पुलिस थाने के सामने से रातभर फराटे मारते हुए निकलते हैं और चौराहों में तैनात कोई पुलिसकर्मी उन ट्रैक्टरों को रोक नहीं सकता।
कैमरे में कैद काला कारोबार
वैढन क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सब कुछ तीसरी आखों में कैद होते हुए भी नहीं होती कोई कार्रवाई। और वैढन क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का परिवहन रात के समय धड़ल्ले से कर रहे हैं। रात के समय शहर की गली कूचे से रेत से लोड ट्रैक्टर फराटे मारते हुए निकलते हैं। जहां आम लोगों की बसाहट है।