Singrauli News: ‘असली प्रतिभा का मंच’ पर झलकी विंध्य की कला, नृत्य और गायन में प्रतिभागियों ने बिखेर
Singrauli News: राख के भारी वाहनों से बेहाल विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग, सालभर से शिकायतें बेअसर
Singrauli shaktinager News: चिल्काडांड में एनटीपीसी का निःशुल्क
Singrauli shaktinager News: 6 हजार दीपों से जगमगाया शक्तेश्व
Singrauli News: सासन पावर प्लांट पहुंचे 45 विद्यार्थी, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक की
ECIL में इंजीनियर के विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए मौका
यूपी RO-ARO फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, बिना देर किए कर लें आवेदन
यूपी के पर्यटन विभाग में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, बगैर परीक्षा दिए होगा चयन
Railway Jobs 2026: आज है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
BHEL Trainee Recruitment 2027: बीएचईएल में ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट है
Announcement of recruitment for over 20,000 posts in the Madhya Pradesh School Education Department
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एमपी में 200 सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय क्षेत्रों में लगभग 200 स्कूल खोले जाने का एलान भी किया। यही नहीं मुख्य मंत्री और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के दौरान 950 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए।
20 हजार पदों पर होगी भर्ती
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साल 2003 से पहले स्कूल शिक्षा विभाग का कुल बजट 400 करोड़ रुपये था। जोकि अब बढ़कर लगभग 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में जल्द ही स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती कब होगी, कौन आवेदन करने के पात्र होंगे और चयन का स्वरूप क्या होगा। इससे संबंधित जानकारी बहुत जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से साझा की जाएगी।
200 सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत
स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के साथ-साथ प्रदेश में लगभग 200 नए सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत भी की जाएगी। बता दें, वर्तमान में प्रदेश में करीब 369 सांदीपनि विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में अब आने वाले समय में बहुत 200 नए सांदीपनि विद्यालयों का संचालन किया जाएगा।
जनजातीय क्षेत्रों में होगी 200 विद्यालयों की स्थापना
छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने और स्कूलों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में 200 नए स्कूल खोने जाने को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मुख्य मंत्री ने बताया कि पहले प्रदेश में 500 छात्रों को लैपटॉप वितरित किए जाते थे। लेकिन अब प्रदेश में एक लाख 45 हजार छात्रों को लैपटॉप दिए गए हैं।