Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: Bharatiya Janata Party meeting concluded regarding upcoming programs
Singrauli News : भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन हुई। ये महत्वपूर्ण बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर थी। बैठक जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुई तथा अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, तथा कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह मंचासीन रहे।
जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक का औपचारिक शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुआ। बैठक के संबोधन में जिलाध्यक्ष जी ने आगामी कार्यक्रमों की विधिवत रूप रेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि ये आगामी कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रम होने वाले हैं। प्रदेश नेतृत्व से जारी दिशा निर्देशों के आधार पर इन कार्यक्रमों को शत प्रतिशत पूर्ण करना हमारा उत्तरदायित्व है। जिलाध्यक्ष जी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुवे बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है जिस दि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी योग दिवस के कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर में उपस्थित रहेंगे तथा हमें यह कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में आयोजित करना है। 23 जून को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के स्मृति दिवस तथा 6 जुलाई को उनकी जयंती कार्यक्रम को सम्पन्न कराना है। उसी समय 23 जून से 6 जुलाई तक सभी बूथों पर " एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के जिला स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख स्तर के कार्यकर्ता को वृक्षारोपण करना है तथा उस वृक्ष की देख भाल करनी है। 25 जून को भारतीय जनता पार्टी आपातकाल का काला दिवस मनाती हैं जिस कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित कर आपातकाल के कांग्रेसी अत्याचार को प्रभावित एवं प्रसारित करना है। अंत में 30 जून को प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि जिले के समस्त बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना जाय तथा पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि किसी न किसी स्थान पर इस कार्यक्रम में अवश्य रुप से उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने किया तथा आभार प्रकटन जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, राजेश तिवारी, सरोज शाह, जिला मंत्री ध्रुव सिंह, अरविंद तिवारी, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, बविता जैन कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय, संदीप झा, शारदा शर्मा, एक्तिस चंद वैश्य, देवी सिंह वैश्य, संदीप चौबे, रवी पांडेय, गोविंद वैश्य, प्रकाश नारायण जायसवाल, जय प्रकाश शाह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज अहमद, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, विनोद द्विवेदी, पवन सिंह, विनोदकुरू वंशी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।