Singrauli News: बरगवां हाईवे पर पुलिस चेकिंग के बीच रुके देवसर विधायक, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक न
Singrauli News: मलेरिया कार्यालय में चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध; शिकायत के सात दिन बाद भी कार्रवाई
Panjab News: पंजाब में तीसरे राजनीतिक विकल्प की तैयारी, किसान-पंथक संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा
Singrauli News: UPSC चयन सूची में सिंगरौली के विद्या राज शाह का कमाल, देशभर में 17वां स्थान
Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: पत्रकार की तस्वीर से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अभद्र
Singrauli News: नाबालिग के हाथ में बोलेरो की स्टेयरिंग, छह लोगों को मारा टक्कर दो की हालत गंभीर, गुस
UPSC NDA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Tricolor campaign in every house between August 13-15, tricolor can be bought from 1.6 lakh post offices in the country
आजादी का जश्न मनाने के लिए इस बार भी हर-घर तिरंगा अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय डाक हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय करेगा।
डाकघरों से खरीद सकते हैं तिरंगा
दरअसल, लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और भारत की यात्रा के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा, जहां 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और 6 करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की। वहीं इस मुहिम में डाक विभाग (डीओपी) का भी योगदान रहा, जिसने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की।
13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान
इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार इस बार भी 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। देश में 1.6 लाख डाकघरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाने और अभियान के तहत देश के सभी डाकघरों में झंडे की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।
डाकघरों में झंडे की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते हैं। नागरिक इस विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे।
सेल्फी कर सकते हैं अपलोड
राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिकों को जोड़ने के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) भी आयोजित करेगा। नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और न्यू इंडिया की इस महान पहल का हिस्सा बन सकते हैं।
नागरिक अपने घरों और कार्यालयों पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ले सकते हैं और हैशटैग (#IndiaPost4Tirnga, #HarGharTirnga, #HarDilTirnga) के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।