Trending Now

sarraapha Market: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना-चांदी हुआ सस्ता

Rama Posted on: 2024-08-07 10:50:00 Viewer: 559 Comments: 0 Country: India City: Delhi

sarraapha Market: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना-चांदी हुआ सस्ता Sarraapha Market: Big fall in bullion market, gold and silver become cheaper

 

sarraapha Market: सर्राफा बाजार में आज बड़ी गिरावट हुई है। इसी चलते आज के कारोबार में सोने के भाव में 850 रुपये से लेकर 950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 69,850 रुपये से लेकर 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

क्या है सोना और चांदी की आज की कीमत ?

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 64,040 रुपये से लेकर 63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी आज 3,400 रुपये तक की गिरावट आई है, जिसकी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 82,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 69,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 63,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी की कीमत

इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 63,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 64,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 63,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall