Trending Now

SA vs AFG: दूसरे सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका, रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्‍तान को दी शिकस्‍त

Rama Posted on: 2026-02-11 13:57:00 Viewer: 112 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

SA vs AFG: दूसरे सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका, रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्‍तान को दी शिकस्‍त SA vs AFG: South Africa won the second Super Over, defeating Afghanistan in a thrilling match.

SA vs AFG: नई दिल्ली। टी20 विश्‍वकप 2026 का पहला सुपर ओवर देखने को मिल गया है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में एक नहीं 2 सुपर ओवर हुए। मैच के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्‍तान के बीच कांटे की जंग देखने को मिली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्‍तान टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की।

रिकेलटन की तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से कप्‍तान एडेन मार्करम का बल्‍ला नहीं चला। तीसरे ओवर में वह 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डीकॉक और रयान रिकेलटन के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 114 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्‍लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, 13वें ओवर में दोनों पवेलियन भी लौट गए।

मिलर रहे नाबाद
कप्‍तान राशिद खान ने पहले क्विंटन को और फिर रयान को अपने जाल में फंसाया। क्विंटन ने 41 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली तो रयान ने 28 गेंदों पर 61 रन जड़ दिए। इस पार्टनरशिप ने ही साउथ अफ्रीका को बड़े स्‍कोर तक पहुंचाया। इसके बाद डेवाल्‍ड ब्रेविस ने 23 और मार्को यानसेन ने 16 रनों का योगदान दिया। डेविड मिलर ने 15 गेंदों पर 20 रन की नाबाद पारी खेली।

गुरबाज ने लगाया अर्धशतक
188 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी अफगानिस्‍तान की ओर से सलामी बल्‍लेाबज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अर्धशतक लगाया। गुरबाज ने 42 गेंदों का सामना किया और 84 रन जड़े। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 छक्‍के और 4 चौके लगाए। ओपनर इब्राहिम जादरान ने 12 रन लगाए। मिडिल ऑर्डर में किसी भी बैटर का बल्‍ला नहीं चला।

नूर ने जड़े 2 छक्‍के
गुलबदीन नायब और सिद्दीकुल्लाह अटल का खाता तक नहीं खुला। दरविश रसूली 15 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 22, मोहम्‍मद नबी ने 5 और राशिद खान ने 12 गेंदों पर 20 रन जड़े। मुजीब उर रहमान भी बिना कोई रन बनाए वापस लौटे। नूर अहमद ने 9 गेंदों पर 15 रन जड़कर मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। इस दौरान नूर ने 2 सिक्‍स लगाए।

पहले सुपर ओवर भी हुआ टाई
सुपर ओवर में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की ओर से अजमत और गुरबाज मैदान पर आए। अजमत ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर सिक्‍स लगाया। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने 1 रन चुराया। चौथी बॉल पर गुरबाज ने 1 रन लेकर अजमत को फिर से बड़े शॉट लगाने का मौका दिया। उन्‍होंने 5वीं गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 1 रन लिया। इस तरह अफगानिस्‍तान ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका भी सुपर ओवर में 1 विकेट खोकर 17 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर स्‍टब्‍स ने छक्‍का मारकर स्‍कोर बराबर किया।

दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा मैच
पहली गेंद पर मिलर ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर ब्रेविस ने सिक्‍स लगाया। तीसरी गेंद पर ब्रेविस कैच आउट हो गए। चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका जड़ा। 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं बना पर छठी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने सिक्‍स लगाकर मुकाबले को दूसरे सुपर ओवर में भेज दिया।

मिलर ने लगाए 2 सिक्‍स
दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने सिक्‍स के साथ शुरुआत की। चौथी और 5वीं गेंद पर मिलर ने 2 छक्‍के जड़ दिए। 24 रन चेज करने उतरी अफगानिस्‍तान को दूसरी ही गेंद पर झटका लगा। केशव महाराज की दूसरी गेंद पर मोहम्‍मद नबी की पारी ने मिलर के हाथों में दम तोड़ दिया।

नबी 2 गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके। इसके बाद गुरबाज ने लगातार 2 सिक्‍स लगाकर अफगानिस्‍तान की उम्‍मीदों को जिंदा किया और फैंस के चहरे पर खुशी ला दी। गुरबाज यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने सिक्‍स की हैट्रिक लगा दी। आखिरी गेंद पर अफगानिस्‍तान को 6 रनों की दरकार थी। हालांकि, अगली गेंद महाराज ने वाइड कर दी। छठी गेंद पर गुरबाज ने मिलर को कैच थमा दिया और साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall