Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
MPOX: Government ready regarding 'Monkey Pox', Center holds meeting with states
MPOX: देश में ‘MPOX’ यानि ‘मंकी पॉक्स’ का अभी तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह से सजग और सतर्क नजर आ रहा है। जी हां, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं केंद्र ने राज्यों के साथ इसे लेकर एक बैठक भी की है।
अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार
‘मंकी पॉक्स’ को लेकर एनसीडीसी की तैयारी पूरी है। दिल्ली में तीन मॉडल अस्पताल बनाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में आरएमएल, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किए गए हैं।
COVID से कोई संबंध नहीं
बताना चाहेंगे COVID से इस वायरस का कोई संबंध नहीं है। यह वायरस जनित बीमारी है। पहले भी देश में मंकी पॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। देश में जुलाई 2022 से मई 2023 तक मंकी पॉक्स के 30 मामले सामने आए थे।
ये रहेंगे सुरक्षित
जिन्हें स्मॉल पॉक्स का वैक्सीन लगा है वो सुरक्षित हैं। अभी ट्रैवल एडवाइजरी जारी नहीं की गई। देश के हर हिस्से में आईसीएमआर के लैब में जांच की सुविधा है।
कैसे फैलता है यह संक्रमण ?
बीमार होने पर 21 दिन का आइसोलेशन पीरियड रखा गया है। इसकी जांच आरटीपीसीआर से होती है। यह संक्रमण काफी नजदीक संपर्क में आने से होता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह संक्रमण बेडशीट शेयर करने, स्किन के संपर्क में आने पर होता है।
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण ?
वहीं इसके लक्षण की बात करें तो यह चिकन पॉक्स की तरह होता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह पिछली बार से ज्यादा खतरनाक है। दरअसल, इस बार के मंकी वायरस से डेथ रेट तीन फीसदी के करीब बताई जा रही है।