Singrauli News: OLX पर सस्ते सामान का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठगों से सतर्क रहें खरीदार और दुका
Singrauli News: एनसीएल की अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयंत क्षेत्र का दबदबा
‘Elephants in the Fog’ examines the paradox of social acceptance and exclusion at IFFI 2026
Srinagar records coldest night of season; Pahalgam freezes at minus 3.6 deg C
Saurabh Sachdeva urges aspiring actors to overcome fear and embrace risks at IFFI 2026 masterclass
Northeast monsoon gains strength in TN, heavy rains forecast for delta, southern districts
Credit card spending surges 20 pc to Rs 2.45 lakh crore in October amid festive season: RBI data
Gujarati film ‘Laalo – Krishna Sada Sahaayate’ wins hearts at IFFI 2026 with story of faith and rede
Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Mahakumbh 2025: Three killed in a horrific road accident in Kaimur district of Bihar, Scorpio collides with a truck.
Mahakumbh 2025: बिहार के कैमूर जिले में भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी लोग कुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे थे। रविवार सुबह कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास एनएच 19 पर खड़े कंटेनर ट्रक में इनकी स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
चार लोग घायल हो गए
पुलिस और एनएचएआई की टीम सभी घायलों को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया जहां से सभी को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से कोलकाता जोड़ने वाली एनएच दो पर सड़क हादसे में तीन की मौत जबकि चार घायल हुए हैं। वहीं सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दो की पहचान नहीं हुई
मरने वालों में एक की पहचान लखीसराय जिले के एटा गांव निवासी नारायण मंडल की पत्नी मीरा देवी (50) के रूप में हुई। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में धनबाद के सीकरी गांव निवासी सुभाष कुमार की पत्नी सूची देवी (55), स्कॉर्पियो चालक जमुई निवासी मोहम्मद कौशल (52), धनबाद के सीकरी गांव के रंजीत पासवान की पत्नी सुधा देवी (35) और लखीसराय के एटा गांव निवासी नारायण मंडल की बेटी सोनी कुमारी (22) शामिल है। घटना के बाद पुलिस ने मरने वाले के परिजनों को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।