Singrauli News: गैस के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता, घरों तक डिलीवरी
Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन
NTA Vacancy 2026: एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही हैं भर्ती
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप
पुलिस SI, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर भर्ती का एलान; 1 दिसंबर से शुरू
Railway Jobs 2026: स्टेशन मास्टर एप्लीकेशन फीस 27 नवंबर तक जमा करे
Puri Jagannath temple resumes Ratna Bhandar inventory
Train halted in Assam to allow elephant herd to cross railway tracks
Delhi News: लुकआउट सर्कुलर के चलते लंदन नहीं जा सके सौरव दास, केंद्र ने हाईकोर्ट में दी जानकारी
Singrauli News: The lure of cheap goods on OLX can prove costly; buyers and sellers should remain vigilant against cyber fraudsters.
सिंगरौली पुलिस ने ऑनलाइन लेनदेन से पहले पहचान और भुगतान सत्यापित करने की दी सलाह
Singrauli News: सिंगरौली। ऑनलाइन खरीद-बिक्री के प्लेटफॉर्म पर सस्ते सामान का लालच लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहा है। OLX सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ठग अब खरीदार और दुकानदार दोनों को निशाना बनाकर रकम हड़प रहे हैं। हाल ही में इंदौर में मोबाइल खरीदने के नाम पर 61 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद पीड़िता को 45 हजार रुपये वापस दिलाए गए।
पुलिस के अनुसार, ठग ने खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर खरीदार और दुकानदार दोनों को अपने झांसे में लिया और अलग-अलग स्तर पर गुमराह कर अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए सिंगरौली पुलिस ने जिलेवासियों और व्यापारियों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
इन सावधानियों से बचें साइबर ठगी से
बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर मिलने वाले सामान के आकर्षक ऑफर के झांसे में न आएं।
खरीद-बिक्री से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान और विश्वसनीयता की जांच करें।
सामान देखे और उसकी गुणवत्ता की पुष्टि किए बिना अग्रिम भुगतान न करें।
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर तीसरे व्यक्ति के बैंक खाते या यूपीआई आईडी पर रकम न भेजें।
दुकानदार भुगतान की पुष्टि अपने बैंक खाते में करें, केवल स्क्रीनशॉट देखकर सामान न सौंपें।
पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी क्यूआर कोड स्कैन करने या यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती।
अनजान लिंक, संदिग्ध भुगतान अनुरोध और एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें।
ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत
सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर देरी न करें। तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर अपराध की शिकायत आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी की जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन खरीद-बिक्री में किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। भुगतान से पहले पहचान, खाते और लेनदेन की पुष्टि करना ही साइबर ठगी से बचाव का प्रभावी तरीका है।