Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Delhi NCR News: Pickup collides with canter when driver takes a nap, 3 people going to Mahakumbh killed, 10 injured
Delhi NCR News: जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि देवबंद सहारनपुर निवासी राहुल सिंह अपने परिवार के 13 सदस्यों के साथ छोटे हाथी (पिकअप) वाहन से आगरा होते हुए प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। पिकअप चालक को झपकी आ गई, जिससे पिकअप कैंटर से टकरा गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे छोटा हाथी पिकअप के चालक को नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी वाहन में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जेवर पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 65 वर्षीय साहब सिंह, 65 वर्षीय श्रीमती रोशनी और 60 वर्षीय श्रीमती रामवती शामिल हैं।
घटना में घायल अन्य दस लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इनमें 36 वर्षीय राहुल सिंह, 44 वर्षीय हरपाल, 45 वर्षीय पूनम, 45 वर्षीय अनीता, 21 वर्षीय सलोनी, 40 वर्षीय नीलम, 50 वर्षीय पिंकी, 13 वर्षीय यशवीर, 38 वर्षीय बच्चन और 55 वर्षीय ओमवती शामिल हैं। परिजनों की मांग पर घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने निजी स्थान पर उपचार करा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद आ जाना माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान हो सके। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवार में शोक की लहर है। परिजन ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता उपाय किए जाएं।