Trending Now

Lok Sabha Elections 2024: सातवें चरण के लिए रात 11:45 बजे तक 61.63 प्रतिशत मतदान

Rama Posted on: 2024-06-02 14:08:00 Viewer: 400 Comments: 0 Country: India City: Delhi

Lok Sabha Elections 2024: सातवें चरण के लिए रात 11:45 बजे तक 61.63 प्रतिशत मतदान Lok Sabha Elections 2024: 61.63 percent voting till 11:45 pm for the seventh phase

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए हुए मतदान में रात 11:45 बजे तक कुल मतदान लगभग 61.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने शनिवार देर रात यह जानाकारी दी।

रात 11:45 बजे तक बिहार के 8 संसदीय क्षेत्रों में 51.92 प्रतिशत, चंडीगढ़ की 1 सीट पर 67.9 प्रतिशत,हिमाचल प्रदेश 4 सीटों पर 69.67 प्रतिशत, झारखंड की 3 सीटों पर 70.66 प्रतिशत, ओडिशा की 6 सीटों पर 70.67 प्रतिशत, पंजाब की 13 सीटों पर 58.33 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 55.59 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर 73.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग के अनुसार जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया भी समाप्त हो गई। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे भी आएंगे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall