Trending Now

Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत

Rama Posted on: 2026-10-31 14:12:00 Viewer: 85 Comments: 0 Country: India City: Banka

Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत Himachal Pradesh News: Tragic accident in Himachal; car plunges off the road, five dead including a mother and her son

शिमला के नावर क्षेत्र में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ हादसा, तीन नेपाली नागरिकों की भी गई जान

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नावर क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरोटी संपर्क सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है।

हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। मृतकों में दरोटी गांव निवासी मां-बेटे के अलावा तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां-बेटे सहित पांच मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उनकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, निवासी दरोटी गांव के रूप में हुई है। इनके अलावा नेपाली नागरिक निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम की भी मौत हो गई।

नेपाली मजदूरों को गांव ले जा रहे थे मां-बेटे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मां और बेटा कार से नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए गांव ले जा रहे थे। इसी दौरान कार सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र की यह सड़क घुमावदार है और यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार सड़क के ऊपरी हिस्से से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत
प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार टिक्कर मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला भेजा गया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall