Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
Foreign Reserves News: Country's foreign exchange reserves at record high of $670.86 billion
Foreign Reserves News: अर्थव्यस्था के र्मोचे पर देश के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर के अबतक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने आज शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670.86 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर रहा है। इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढ़कर 666.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
आरबीआई के मुताबिक इस दौरान मुद्रा भंडार का अहम घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गईं। आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.33 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा इस दौरान 4.61 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रही।