Trending Now

किसान सम्मान समारोह 24 फरवरी को

Rama Posted on: 2025-02-23 15:15:00 Viewer: 203 Comments: 0 Country: India City: Delhi

किसान सम्मान समारोह 24 फरवरी को Farmer honor ceremony on 24th February

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का होगा अंतरण

संयुक्त कलेक्टर ने जानकारी देकर बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का वितरण प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 24.02.2025 को भागलपुर, बिहार राज्य से किया जाना है। 19वीं किस्त वितरण दिवस को ‘‘किसान सम्मान समारोह‘‘ के रूप में मनाया जाना है।

उन्होने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें। विधायक/सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला/ब्लाक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जाये एवं प्रोजेक्टर/बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाये। जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाय।

सभी पटवारी इस कार्यक्रम से वर्चुअली सम्मिलित होंगे एवं हल्का, ग्राम अंतर्गत सभी कृषकों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही पी.एम.किसान में ई-केवाईसी, आधार खाता लिंकिग एवं लैंड लिंकिग का अवलोकन करने संबंधी जानकारी कृषकों को प्रदान करेंगे। अधिक से अधिक कृषकों का पंजीयन प्लेटफार्म मायजीओव्ही के माध्यम से कराया जाकर कार्यक्रम से लाईव जुड़ने हेतु अवगत कराया जाये। कार्यक्रम में जुड़ने हेतु वीडियो कान्फ्रेंसिंग लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग सुनिश्चित किया जाये।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall