Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Japan-India Maritime Exercise: Maritime exercise ‘JIMAX’ of India-Japan navies started in Yokosuka
Japan-India Maritime Exercise: भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच योकोसुका में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘जिमेक्स’ शुरू हो गया है। अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक योकोसुका पहुंचा है। जापानी नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल आईटीओ हिरोशी और जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र दोनों चरण शामिल हैं। बंदरगाह चरण में पेशेवर, खेल और सामाजिक बातचीत शामिल होगी, जिसके बाद दोनों नौसेनाएं समुद्र में अपने युद्ध कौशल को संयुक्त रूप से निखारेंगी। अभ्यास के दौरान नौसेनाएं सतह, उप-सतह और वायु क्षेत्रों में जटिल बहु-अनुशासनात्मक संचालन के माध्यम से अपनी अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाएंगी। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस शिवालिक और जेएमएसडीएफ का प्रतिनिधित्व गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जेएस युगिरी कर रहा है। दोनों नौसेनाओं के एकीकृत हेलीकॉप्टर भी संयुक्त अभ्यास में भाग लेंगे।
पिछले कुछ वर्षों में अपने दायरे और जटिलता में वृद्धि के साथ ‘जिमेक्स’ एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने का अवसर प्रदान करता है। भारतीय नौसेना और जेएमएसडीएफ के बीच परिचालन बातचीत को सुगम बनाता है, ताकि आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही इंडो-पैसिफिक में समुद्री सुरक्षा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की जा सके।