Trending Now

Income Tax ITR News: अब तक 5 करोड़ से ज्‍यादा आयकर रिटर्न हुआ दाखिल : आयकर विभाग

Rama Posted on: 2024-07-27 10:39:00 Viewer: 322 Comments: 0 Country: India City: Delhi

Income Tax ITR News: अब तक 5 करोड़ से ज्‍यादा आयकर रिटर्न हुआ दाखिल : आयकर विभाग Income Tax ITR News: More than 5 crore income tax returns filed so far: Income Tax Department

 


Income Tax ITR News: आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अब तक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किया जा चुका हैं। ये पिछले साल 27 जुलाई तक दाखिल आयकर रिटर्न की तुलना में अधिक है।

आयकर विभाग ने ‘एक्‍स’ पर करदाताओं का जताया आभार

इनकम टैक्‍स विभाग ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 26 जुलाई तक आकलन वर्ष 2024-25 के लिए पांच करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। ये पिछले साल 27 जुलाई की तुलना में ज्‍यादा है। विभाग ने कहा कि हम पांच करोड़ आयकर रिटर्न के लक्ष्य तक पहुंचने में हमारी मदद करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024

विभाग ने कहा कि ह‍म उन सभी लोगों से आग्रह करते हैं, जिन्होंने आकलन 2024-25 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है, वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें। आयकर विभाग ने करदाताओं से कहा कि कृपया ध्यान दें! अगर आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं किया है, तो उसे दाखिल करना न भूलें क्‍योंकि आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall