Trending Now

Sidhi News: सीधी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने किया नामांकन

Rama Posted on: 2024-03-21 16:43:00 Viewer: 112 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Sidhi News: सीधी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने किया नामांकन Sidhi News: Sidhi parliamentary constituency BJP candidate Dr. Rajesh Mishra filed nomination

Sidhi News: सीधी/सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र - 11 भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने विशाल जनसभा और गाजे बाजे के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्य मंत्री राधा सिंह, विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मौजूदगी मे सीधी जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के समक्ष पर्चा दाखिल किया ।

उक्त नामांकन रैली व सभा मे प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, सिंगरौली जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी, सिंगरौली जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विश्वामित्र पाठक, शरद कोल, रामनिवास शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, रामकुमार साहू, प्रमिला साकेत, देवेश पाण्डेय, सिया दुलारी साकेत ,अनुराधा सिंह, सुशीला सिंह, श्री कृष्ण गुप्त सहित लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान विधायक, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता हजारों हजार समर्थकों के साथ उपस्थित रहे 

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall