Trending Now

Singrauli News: सिंगरौली में ट्रेन से धक्के से गई युवक की जान

Rama Posted on: 2024-04-25 12:26:00 Viewer: 273 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिंगरौली में ट्रेन से धक्के से गई युवक की जान Singrauli News: Youth killed after being hit by train in Singrauli

 

Singrauli News: बुधवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चुरकी में एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने मोरवा थाना में सूचना दी। तत्पश्चात निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण मरावी ने घटनास्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया। युवक का शव पटरियों के किनारे पड़ा मिला। जिसके शरीर पर एक तरफ चोटें आई थी। संभावना जताई जा रही है की ट्रेन के धक्के से युवक की जान गई होगी।

रेलवे के अधिकारियों ने आशंका जताई कि सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच यह दुर्घटना पेश आई होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु भिजवा दिया है। मृतक की पहचान विजय सिंह पिता राजनाथ सिंह गोड़ उम्र 20 वर्ष निवासी झिंगुरदह के तौर पर हुई है। झिंगुरदह का युवक अल सुबह ग्राम चुरकी में क्या कर रहा था। इन तथ्यों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall