Trending Now

Singrauli News : जिले में गर्मी अपने चरम पर लोगों का हाल बेहाल

Rama Posted on: 2024-05-04 14:21:00 Viewer: 118 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : जिले में गर्मी अपने चरम पर लोगों का हाल बेहाल Singrauli News: Heat is at its peak in the district, condition of people is miserable

Singrauli News : सिंगरौली। जिले का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि आज दिन शुक्रवार को भी जिले के तापमान 43 डिग्री था। वही आगे आने वाले दिनों में तापमान और उछलेगा। लगातार सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। जिससे लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। वही इस दौरान लू के थपेड़ों ने भी लोगों को हाल बेहाल कर रखा है। सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। लोग बाग बमुश्किल से दोपहर के समय घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान लोग गमछा से सिर ढककर निकलने के लिए विवस हैं।

वही मौसम विभाग के अनुसार रविवार एवं सोमवार को तापमान में काफी वृद्धि होगी। करीब जिले का टेंपरेचर 45 डिग्री जा सकता है और 46-47 जैसे तापमान महसूस हो सकता है। इस दौरान लू का भी प्रकोप रहेगा। वही चिकित्सकों ने लू से बचने के लिए लोगों को सलाह देते हुये कहा है। कि घर से निकलने के पूर्व ज्यादा से ज्यादा ठंड पानी पिये और छायादार पेड़ों का सहारा लें। साथ ही बीमार होने पर तत्काल चिकित्सकों से सलाह लें

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall