Trending Now

Singrauli News: एनसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता दौड़, पारदर्शिता और ईमानदारी का दिया संदेश

Rama Posted on: 2026-10-26 16:16:00 Viewer: 37 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता दौड़, पारदर्शिता और ईमानदारी का दिया संदेश Singrauli News: Vigilance Awareness Run held at NCL headquarters; conveys a message of transparency and integrity

सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार सहित निदेशकों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कंपनी मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता दौड़ आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” (Probity for Prosperity) रखी गई है। आयोजन के माध्यम से पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

जागरूकता दौड़ में एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) संजय कुमार मिश्रा और मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल सहित महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

स्कूली बच्चों ने दिया पारदर्शी समाज का संदेश
दौड़ के दौरान स्कूली बच्चों ने पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक आचरण का संदेश दिया। उन्होंने समाज में इन मूल्यों को अपनाने और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण के लिए सामूहिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। एनसीएल के इस आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल और समाज में नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाना रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall