Govt to launch fifth edition of Nayi Chetna gender campaign on
BRICS Film Festival Roundtable Explores Opportunities in Co-
First SCO Civilisational Dialogue Forum Concludes in New Delhi,
Nepal PM Balen Shah pays tribute to Mahatma Gandhi at Raj
President Murmu, PM Modi condole deaths in Tiruchirappalli road accident; ex-gratia announced
ICAR में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
UP TGT Online Form: यूपी टीजीटी भर्ती आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड है
रेलवे में 4651 पदों पर 11 दिसंबर तक आवेदन का मौका
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में खड़ी धान की फसल पर संकट
Singrauli News: मॉक ड्रिल को बम मिलने की घटना बताकर फैलाया भ्रम, सिंगरौली पुलिस ने दी कार्रवाई की चे
Singrauli News: Sahkar Global emerges as the frontrunner for NCL’s ?353 crore OB tender, placing a bid at a rate 20.27% lower.
झिंगुरदा परियोजना में 2.78 करोड़ घनमीटर ओवरबर्डन हटाने का कार्य, तीन कंपनियों के बीच वित्तीय प्रतिस्पर्धा में सहकार ग्लोबल L1
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की झिंगुरदा परियोजना में ओवरबर्डन (OB) हटाने के लिए जारी 353.10 करोड़ रुपये के टेंडर में सहकार ग्लोबल लिमिटेड ने सबसे कम बोली लगाकर L1 स्थान हासिल किया है। कंपनी ने 281.53 करोड़ रुपये की वित्तीय बोली प्रस्तुत की है, जो निर्धारित अनुमानित लागत से 71.57 करोड़ रुपये यानी करीब 20.27 प्रतिशत कम है। हालांकि, अभी अंतिम ठेका आवंटन और वर्क ऑर्डर जारी होने की प्रक्रिया बाकी है।
प्राप्त टेंडर विवरण के अनुसार, वित्तीय निविदा में कुल तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। सहकार ग्लोबल लिमिटेड ने 281.53 करोड़ रुपये की बोली के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्वरूप तेजा डेवलपर्स LLP ने 305.61 करोड़ रुपये की बोली लगाकर L2 और श्री राम माइनिंग एंड इंफ्रा (JV) ने 328.81 करोड़ रुपये की बोली के साथ L3 स्थान प्राप्त किया।
तीन साल में हटाना होगा 2.78 करोड़ घनमीटर ओवरबर्डन
झिंगुरदा परियोजना के इस टेंडर के तहत कुल 2 करोड़ 78 लाख 80 हजार घनमीटर ओवरबर्डन हटाया जाना है। कार्य पूरा करने के लिए 1096 दिन यानी लगभग तीन वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। इस बड़े कार्य के लिए NCL ने 353.10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निविदा जारी की थी।
अंतिम आवंटन पर टिकी निगाहें
टेंडर नंबर GEM/2026/B/8043081 के तहत हुई वित्तीय प्रतिस्पर्धा में सहकार ग्लोबल सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। ऐसे में कंपनी को ठेका मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, L1 घोषित होना अंतिम ठेका मिलने की पुष्टि नहीं है। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने और आधिकारिक वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ही ठेका आवंटन की स्थिति स्पष्ट होगी।