Govt to launch fifth edition of Nayi Chetna gender campaign on
BRICS Film Festival Roundtable Explores Opportunities in Co-
First SCO Civilisational Dialogue Forum Concludes in New Delhi,
Nepal PM Balen Shah pays tribute to Mahatma Gandhi at Raj
President Murmu, PM Modi condole deaths in Tiruchirappalli road accident; ex-gratia announced
ICAR में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
UP TGT Online Form: यूपी टीजीटी भर्ती आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड है
रेलवे में 4651 पदों पर 11 दिसंबर तक आवेदन का मौका
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में खड़ी धान की फसल पर संकट
Singrauli News: मॉक ड्रिल को बम मिलने की घटना बताकर फैलाया भ्रम, सिंगरौली पुलिस ने दी कार्रवाई की चे
Singrauli News: 'No-entry' timings on the Mahuagaon-Nigri road have been changed; the restriction will now remain in effect only until 6 PM.
भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 9 से 11 और शाम 4 से 6 बजे तक रोक, पहले शाम 8 बजे तक लागू था प्रतिबंध
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में कोयला, फ्लाई ऐश और अन्य भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए महुआगांव-निगरी मार्ग पर नो एंट्री के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंकित अस्थाना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर अब सुबह 9 से 11 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 8 जून 2026 को निर्धारित व्यवस्था के तहत इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 9 से 11 बजे और शाम 4 से रात 8 बजे तक रोक लगाई गई थी। अब शाम के प्रतिबंधित समय में दो घंटे की कटौती करते हुए इसे शाम 6 बजे तक सीमित कर दिया गया है।
प्रशासन ने संबंधित सड़क मार्ग की परिवहन व्यवस्था और प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद यह संशोधन किया है। आदेश का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखना और भारी वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करना है। पूर्व में जारी आदेश के शेष प्रावधान यथावत प्रभावशील रहेंगे।