Sonbhadra News: सोनभद्र में पुलिस विभाग में फेरबदल, शक्तिनगर और अनपरा थाना प्रभारियों की बदली जिम्मे
Sidhi News: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पांच लोग सुरक्षित
Sidhi News: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 10 मकानों पर चला बुलडोजर
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट है
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
BPSC AEDO Vacancy 2026: बिहार एईडीओ भर्ती के लिए 1 दिसंबर से दोबारा लिए जाएंगे आवेदन
Gujrat News: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Pathankot News: पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की गोलीबारी में घुसपैठिया
Jharkhand News: न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधी
Delhi News: दिल्ली के चार स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 29 महिलाएं मुक्त; 15 लोग पकड़े गए
Sidhi News: Preamble read collectively at the District Court on Constitution Day
न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के संवैधानिक आदर्शों के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
Sidhi News: सीधी। संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर सीधी में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने और उन्हें अपने कार्य एवं व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रयाग लाल दिनकर, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दीपक शर्मा, विशेष न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरु, प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार सोनी, तृतीय जिला न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार शर्मा, तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश राकेश जमरा, अतिरिक्त तृतीय न्यायाधीश सतीशमणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मा, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार शिवहरे तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनू जैन एवं अर्पिता त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर्स एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सामूहिक वाचन के माध्यम से सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके मूल सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।