Trending Now

Sidhi News: रीवा से ब्राउन शुगर खरीदकर सीधी में करता था सप्लाई, 10.05 ग्राम मादक पदार्थ के साथ आरोपी

Rama Posted on: 2026-11-02 13:02:00 Viewer: 33 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: रीवा से ब्राउन शुगर खरीदकर सीधी में करता था सप्लाई, 10.05 ग्राम मादक पदार्थ के साथ आरोपी Sidhi News: Man arrested with 10.05 grams of a narcotic substance; he used to purchase 'brown sugar' in Rewa and supply it in Sidhi.

जमोड़ी पुलिस की कार्रवाई, 50 हजार रुपये की ब्राउन शुगर, आईफोन और 1.30 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त

Sidhi News: सीधी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमोड़ी पुलिस ने 10.05 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत का मादक पदार्थ, आईफोन 12 प्रो मोबाइल और लगभग 1.30 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में आरोपी ने रीवा से ब्राउन शुगर खरीदकर सीधी में बिक्री करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP53 ZE 9892 से बाईपास रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर जमोड़ी पुलिस की टीम ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.05 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पकड़े गए युवक की पहचान अंकित लखेरा पिता कृष्णपाल लखेरा (25 वर्ष), निवासी सर्वोदय चौराहा, थाना कोतवाली, जिला सीधी के रूप में हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ आईफोन 12 प्रो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

व्हाट्सऐप के जरिए रीवा से खरीदता था मादक पदार्थ
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रीवा निवासी आशुतोष से व्हाट्सऐप के माध्यम से ब्राउन शुगर खरीदता था और उसे सीधी लाकर बेचता था। आरोपी के मुताबिक, वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस अब रीवा निवासी आशुतोष की भूमिका और मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जमोड़ी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 एवं 22 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरीक्षक केदार परौहा, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश सिंह, प्रधान आरक्षक आजाद खान, आरक्षक नीरज परासर, आरक्षक अंकित सिंह एवं वाहन चालक सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall