Trending Now

Jharkhand Vande Bharat Train: झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, रांची से बनारस तक चलेगी रांच

Rama Posted on: 2024-03-12 11:50:00 Viewer: 904 Comments: 0 Country: India City: Jamshedpur

Jharkhand Vande Bharat Train: झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, रांची से बनारस तक चलेगी रांच Jharkhand Vande Bharat Train: Another Vande Bharat train gift to Jharkhand, will run from Ranchi to Banaras Regular operation of Ranchi-Varanasi-Ranchi Vande Bharat Express will be started from March 18.

Vande Bharat Train News : झारखंड को आज एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। यह बनारस तक चलेगी। पीएम मोदी इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन के चलने से रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदे भारत की संख्या तीन हो जाएगी। रांची-बनारस वंदे भारत से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी जाकर भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले भी काशी से अयोध्या आसानी से जा सकेंगे।

आठ चेयरकार होंगे कोच
डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओडिशा के रेल यात्रियों को मिलेगा। यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी पहुंचेगी। यह बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन से गुजरेगी।

रांची से सुबह 05:10 बजे खुलेगी और दोपहर 13:00 बजे बनारस
बिंद्रा ने बताया कि यह ट्रेन रांची से सुबह 05:10 बजे खुलेगी और दोपहर 13:00 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से दोपहर 6:05 बजे खुलेगी और रात 23:55 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से बनारस का सफर साढ़े छह घंटे में तय होगा। रांची-वाराणसी तक का किराया 1,390 से 2,600 रुपये के बीच होगा। पहले इसे मुरी-बोकारो के रास्ते चलाने की योजना थी। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सुझाव पर इसे लोहरदगा-टोरी के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया है। रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 मार्च से किया जाएगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall