Sidhi News: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पांच लोग सुरक्षित
Sidhi News: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 10 मकानों पर चला बुलडोजर
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट है
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
BPSC AEDO Vacancy 2026: बिहार एईडीओ भर्ती के लिए 1 दिसंबर से दोबारा लिए जाएंगे आवेदन
Gujrat News: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Pathankot News: पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की गोलीबारी में घुसपैठिया
Jharkhand News: न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधी
Delhi News: दिल्ली के चार स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 29 महिलाएं मुक्त; 15 लोग पकड़े गए
Shivraj Singh Chouhan, MP CM Mohan Yadav to inaugurate Rs 536-crore irrigation project in Sehore
Jharkhand News: Justice Sujit Narayan Prasad to be the new Acting Chief Justice of the Jharkhand High Court
राष्ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी, 28 नवंबर से संभालेंगे पदभार
Jharkhand News: रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद को उच्च न्यायालय का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायमूर्ति प्रसाद 28 नवंबर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे।
यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी। न्यायमूर्ति सोनक शुक्रवार को अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत हुई नियुक्ति
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के प्रावधानों के तहत की जाती है। इस अनुच्छेद के अनुसार, जब किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो जाता है अथवा मुख्य न्यायाधीश अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ होते हैं, तब राष्ट्रपति उसी उच्च न्यायालय के किसी अन्य न्यायाधीश को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकते हैं।
इसी संवैधानिक प्रावधान के तहत न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की नियुक्ति की गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों का संचालन उनके नेतृत्व में होगा।