Singrauli News: हिंडालको महान में राम नवमी पर श्री राम की हुई भब्य पूजन

Rama Posted on: 2024-04-19 14:22:00 Viewer: 102 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: हिंडालको महान में राम नवमी पर श्री राम की हुई भब्य पूजन Singrauli News: Shri Ram worshiped on Ram Navami in Hindalco Mahan


बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला की मनाई गई जयंती

Singrauli News: श्री राम नवमी के अवसर पर हिंडालको महान में 24 घण्टे का अखंड रामायण का पाठ पूर्ण होने पर भगवान राम का पूजन किया गया, जिसमे हिंडालको महान के वरिष्ठ प्रबंधकों सहित अन्य कर्मचारियों ने परिवार सहित पूजा अर्चना की। रामायण में भगवान राम को मानवता के आदर्श और धर्म के प्रतीक भगवान राम के नाम से राम वाटिका में राम पथ का विमोचन करते हुये फलदार वृक्ष लगाए गए,जिसमे प्रमुख रूप से परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ नाथ,मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद ,वित्त प्रमुख सुशांत नायक व अन्य विभाग प्रमुखों ने पौधा रोपण किया। भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कम्पनी प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ने बताया कि भगवान राम की जीवन गाथा,उनके संकल्प और नैतिकता के सिद्धांतों ने लोगों के दिलों में अटल स्थान बना लिया है।

राम नवमी के अवसर पर हम सब भगवान राम की भक्ति करते हैं, उनके चरित्र और गुणों का पाठ करते हैं और आज उनके जन्म स्थली अयोध्या में रामलला के मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।भगवान श्री राम को आदर्श राजा के रूप में भी माना जाता है। उन्होंने अपने राज्य के लोगों के हित में जीवन बिताया और राजनीतिक उदारता,समर्थन,और न्याय की भावना दिखाई। राम ने अपने राज्य के लोगों के हित में सर्वस्व न्योछावर कर दिया।कार्यक्रम में बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर भगवान श्री राम की भब्य आरती व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेफ्टी प्रमुख गिरिजा पंडा अहम योगदान रहा।

बिड़ला समूह के संस्थापक पद्मविभूषण घनश्याम दास जी बिड़ला का मनाया गया जन्म दिन वरिष्ठ अधिकारियों ने दी पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया जन्म दिन राम नवमी के दिन ही बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला जी का जन्मदिन भी है,इस मौके पर हिंडालको महान के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उन्हें याद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ,मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा,वित्त प्रमुख सुशांत नायक ,कार्मिक प्रबंधक जमाल अहमद व अन्य विभाग प्रमुखों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि घनश्याम दास बिड़ला जी को एक प्रमुख उद्योगपति,व समाजसेवी के रूप में जाना जाता है, उन्होंने अपने आद्योगिक जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया और बिड़ला समूह को एक महत्वपूर्ण औद्योगिक संगठन बनाया। उनका जन्मदिन उनके समर्पित जीवन व देश मे आद्योगिक प्रयासों और सामाजिक सेवा के पहल के लिए याद किया जाता है । ये भी गजब का संयोग है कि राम नवमी में हमारे आराध्य भगवान राम के साथ साथ देश के आदर्श उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला जी का भी जन्मदिन है।

श्री बिड़ला एक सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी बिजनेस टाइकून थे। वह अपने काम में बहुत दृढ़ निश्चयी थे, आज उनके प्रयासों का फल है कि देश के 5 लाख से ज्यादा घरों को रोजी रोटी बिड़ला समूह के संस्थानों के वजह से नशीब होती है।साथ ही घनश्याम दास बिड़ला जी के कथन को याद दिलाते हुये कहा कि "दुनिया का सारा खजाना बेकार है, जब तक कि इसे साझा करने के लिए आपके पास कोई न हो।"कार्यक्रम का सफल संचालन कार्मिक विभाग से मनीष सिंह ने किया।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall