Singrauli News: दुधिचुआ खदान का निरीक्षण करने पहुंचे एनसीएल निदेशक तकनीकी
Singrauli News: मतदाता सूची से लेकर रेलवे विस्थापन तक, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
Singrauli News: हेलमेट बांटकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Singrauli News: आबादी के करीब ब्लास्टिंग की तैयारी, कोहराखोह के ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
Sidhi News: भुईमाड़ क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक की मांग
Singrauli News: जुड़वा तालाब पार्क के नामकरण को एमआईसी की मंजूरी, अब महाराणा प्रताप के नाम से होगी प
Singrauli News: लंबे इंतजार के बाद कैनाल सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू
Singrauli News: क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक ने जन्मदिन पर 42 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण
Singrauli News: ललितपुर रेलवे लाइन के मुआवजे को लेकर झोखो में ग्रामीणों का धरना जारी
Singrauli News: नौढ़िया में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर जोर
Singrauli News: Repair work on canal road potholes begins after a long wait.
तेलगवां-जुवाड़ी पुल मार्ग की बदहाल सड़क से वाहन चालक थे परेशान
Singrauli News: सिंगरौली। तेलगवां से जुवाड़ी पुल तक जाने वाली कैनाल सड़क पर लंबे समय से बनी गड्ढों की समस्या अब दूर होने लगी है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार उठाई जा रही मांग के बाद एनटीपीसी शक्तिनगर के सहयोग से मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत शुरू होने से इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बताया गया कि कैनाल सड़क पर कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए थे। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी। गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
मरम्मत में गुणवत्ता की मांग
पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने मरम्मत कार्य शुरू होने पर एनटीपीसी शक्तिनगर प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि बारिश या सामान्य आवागमन के बाद सड़क फिर से खराब न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कार्य की निगरानी करने और जहां जरूरत हो वहां सड़क को बेहतर तरीके से दुरुस्त कराने की मांग की है।