Singrauli News: दुधिचुआ खदान का निरीक्षण करने पहुंचे एनसीएल निदेशक तकनीकी
Singrauli News: मतदाता सूची से लेकर रेलवे विस्थापन तक, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
Singrauli News: हेलमेट बांटकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Singrauli News: आबादी के करीब ब्लास्टिंग की तैयारी, कोहराखोह के ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
Sidhi News: भुईमाड़ क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक की मांग
Singrauli News: जुड़वा तालाब पार्क के नामकरण को एमआईसी की मंजूरी, अब महाराणा प्रताप के नाम से होगी प
Singrauli News: लंबे इंतजार के बाद कैनाल सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू
Singrauli News: क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक ने जन्मदिन पर 42 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण
Singrauli News: ललितपुर रेलवे लाइन के मुआवजे को लेकर झोखो में ग्रामीणों का धरना जारी
Singrauli News: नौढ़िया में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर जोर
Singrauli News: NCL Director (Technical) visits Dudhichua mine for inspection.
अशुतोष द्विवेदी ने एचओई पैच, तुर्रा कोल फेस और वेस्टर्न कोल स्टॉकयार्ड का लिया जायजा
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी) अशुतोष द्विवेदी ने 3 अक्टूबर 2026 को दुधिचुआ ओपन कास्ट खदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा की।
निदेशक (तकनीकी) ने निरीक्षण के दौरान एचओई पैच, तुर्रा कोल फेस और पश्चिमी कोयला स्टॉकयार्ड का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से खनन गतिविधियों और कार्यस्थल पर अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने पर जोर
अशुतोष द्विवेदी ने खदान में सभी परिचालन गतिविधियों के दौरान सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार खनन गतिविधियों का संचालन, सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना और परिचालन दक्षता में सुधार उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्पादन लक्ष्य महत्वपूर्ण हैं, लेकिन कार्यस्थल पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित तरीके से कार्य करते हुए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान एनसीएल दुधिचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक सुमन सौरभ, परियोजना अधिकारी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी तथा निदेशक तकनीकी के तकनीकी सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।