Trending Now

Singrauli News: हेलमेट बांटकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Rama Posted on: 2026-10-05 11:23:00 Viewer: 61 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: हेलमेट बांटकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश Singrauli News: Police convey road safety message by distributing helmets.

वैढ़न तिराहे पर दोपहिया वाहन चालकों को किया जागरूक, यातायात नियमों और वैध दस्तावेज रखने की दी समझाइश

Singrauli News: सिंगरौली। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न तिराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर वाहन चलाते समय हेलमेट के नियमित उपयोग और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोट से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का पंजीयन, बीमा और अन्य आवश्यक वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई।
पुलिस की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई कि सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

घर से निकलते समय हेलमेट पहनने की अपील
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि घर से निकलते समय हेलमेट को अनिवार्य रूप से अपनी सुरक्षा का हिस्सा बनाएं। उन्होंने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। पुलिस के अनुसार, ऐसे जागरूकता अभियानों का उद्देश्य लोगों में यातायात अनुशासन और सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall