Trending Now

Singrauli News: अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने

Rama Posted on: 2025-02-10 11:02:00 Viewer: 66 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने Singrauli News: On the occasion of Atal's birth centenary year, BJP sports cell organized a

आयोजित की एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता

जिले में पहली बार आयोजित हुआ इस तरह का कार्यक्रम

Singrauli News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ ने जिले में पहली बार सभी आयु वर्ग के लिए एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह की विशिष्ट उपस्थिति रही।  आयोजन की अध्यक्षता खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मृत्युंजय प्रताप सिंह ने की। इस एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुये तथा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में मार्गदर्शक के रूप में नेशनल शूटर एवं सतना बंदूक भंडार के संचालक अमित गोयल जी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे तथा उनके मार्गदर्शन में ये प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रतिभागियों में महिला एवं पुरुष दोनों संवर्ग के खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाई तथा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 18 वर्ष उम्र पुरुष संवर्ग में राज्यवर्धन सिंह ने स्वर्ण, वीरेंद्र सिंह लोधी ने रजत एवं रजनीश विश्वकर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा 18 वर्ष महिला संवर्ग में परिनिका वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार 45 वर्ष पुरूष संवर्ग में क्षितिज विक्रम सिंह ने स्वर्ण, अजातशत्रु सिंह ने रजत तथा आदित्य विक्रम सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 45 वर्ष महिला संवर्ग में निधि सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 50 वर्ष पुरूष संवर्ग में शिव कुमार वर्मा ने स्वर्ण, लाल प्रमोद सिंह ने रजत तथा संजय सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 60 वर्ष संवर्ग में देवेश प्रताप सिंह ने स्वर्ण तथा रावेन्द्र प्रताप सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाणपत्र तथा पदक प्रदान किये तथा उनके खेल की प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि निश्चित ही हमारे खेल प्रकोष्ठ का यह प्रयास सराहनीय है तथा इस प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित होती रहनी चाहिए। निशानेबाजी की इस प्रकार की ये पहली प्रतियोगिता हमारे संगठन के खेल प्रकोष्ठ ने आयोजित की है तथा हम सब आगामी भविष्य में और भी प्रतियोगिताएं व्यापक स्तर पर आयोजित करेंगे तथा जिले की प्रतिभाओं को और भी व्यापकता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। विधायक राम निवास शाह ने कहा कि खेल प्रतिभाओं में हर उम्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है तथा हमारे जिले को खेल से संबंधित और भी संसाधन प्राप्त हों ऐसा शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा ताकि हमारे जिले से भी प्रतिभाएं प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखा सकें तथा निशानेबाजी के साथ-साथ अन्य खेलों के खिलाड़ी तैयार हों और जिला खेल प्रतिभाओं के लिए भी जाना जाता।

प्रतियोगिता अंतर्गत मंचीय संचालन विक्रम सिंह चंदेल ने किया तथा समस्त उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार कार्यक्रम के आयोजक खेल प्रकोष्ठ संयोजक मृत्युंजय सिंह ने किया। अन्य उपस्थित अतिथियों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, विनोद सिंह कुरूवंशी, संदीप झा, युवामोर्चा जिलामंत्री अजीत सिंह चंदेल, अर्जुन गुप्ता, मुकेश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall