Kedarnath Mandir: दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
Singrauli News: शिवगढ़ प्रीमियर लीग सीजन-11 का आगाज, 16 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरीं
Singrauli News: निगाही सीएचपी में मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, जीएम कार्यालय का किया घ
IND vs NZ 2nd ODI: 135 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया, बारिश ने बचाई लाज
Singrauli News: देवसर के सहुआर मोड़ पर दुकान में घुसा सीमेंट लदा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Singrauli News: दूधिचुआ में डीजल टैंकर से कम तेल मिलने की शिकायत पर जांच, मुगलसराय से पहुंची टीम
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती
Diwali sales set to cross Rs 7 lakh crore nationwide, Delhi records Rs 1 lakh crore: CAIT
Odisha CM, LoP cancel Diwali celebrations in solidarity with disaster-hit people
Rajnath Singh asks Defence Forces to maintain high operational readiness amid emerging security thre
Singrauli News: MLA Ramniwas Shah boosts the morale of athletes at the divisional-level wrestling competition
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दिखाया दमखम
Singrauli News: सिंगरौली। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय राजनारायण स्मृति अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न में वर्ष 2026-27 की संभाग स्तरीय कुश्ती (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का माध्यम भी हैं। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल भारतीय खेल संस्कृति और गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ युवाओं में संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने के साथ जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, आईटी सेल संयोजक सुरेश गिरी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. झा और जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद राय सहित महाविद्यालय परिवार, खेल प्रशिक्षक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।