Singrauli News: MLA Ramniwas Shah became the patron of MP Officer-Employee Joint Front
Singrauli News: सिंगरौली। म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को संरक्षक के पद पर मनोनित किया है। म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संघ सिंगरौली के जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह ने बताया है कि 24 जनवरी को उक्त संघ की बैठक हुई थी। जिसमें सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को उक्त संगठन का संरक्षक के पद पर नियुक्त करने सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। जहां विधायक ने सहमति जताया है। उक्त संघ का विधायक को सरंक्षक बनने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।