NDA sweeps all four Karnataka Legislative Council seats, Kumaraswamy credits PM Modi’s development w
Singrauli News: शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए
Singrauli News: जिले में कार्बाइड गन और खतरनाक फ्लैश लैंप पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी का
Singrauli News: प्रेम प्रसंग में नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षि
Schools closed in parts of J’khand till Oct 29 in view of cyclone ‘Arnab’
Singrauli News: मोरवा-अनपरा मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल
Aviation Ministry reviews fog preparedness, directs airlines to provide timely passenger updates
Mobile PLI scheme generates ₹25,000 crore in direct taxes: Ashwini Vaishnaw
Indian Railways to Recruit 1,265 Station Masters Nationwide
Pralhad Joshi Inaugurates CBSE Experience Centre in New Delhi to Promote Experiential Learning
Singrauli News: Horrific accident on Morwa-Anpara road; bike rider killed after being hit by a trailer, two others critically injured
खनहना में दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच पर लगाया जाम, तहसीलदार के आश्वासन के बाद देर रात खुला रास्ता
Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के मोरवा-अनपरा मार्ग पर मंगलवार देर रात खनहना में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। देर रात मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह और तहसीलदार अभिषेक यादव के समझाने तथा उचित सहायता का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से गई जान
मृतक की पहचान चतरी निवासी रामलल्लू यादव (35), पिता स्व. अमरोल यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामलल्लू पीटासी स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते थे। मृतक के परिजन लखपति यादव ने मोरवा पुलिस को बताया कि देर रात उनके भतीजे सूरज कुमार यादव ने फोन कर खनहना में रामलल्लू के साथ सड़क दुर्घटना होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां रामलल्लू का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। लखपति यादव ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात ट्रेलर चालक ने टक्कर मारकर हादसे को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो गंभीर घायलों को वाराणसी किया रेफर
हादसे में बाइक पर सवार खनहना निवासी राजकुमार रजक (26), पिता शोभनाथ रजक और करण कुमार रजक (20), पिता कमला प्रसाद रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने देर रात करीब 12 बजे दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने एनएच पर लगाया जाम
हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को शांत कराने में जुटी रही।
बाद में तहसीलदार अभिषेक यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान को लेकर विवेचना शुरू कर दी है।