Singrauli News: प्रेम प्रसंग में नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षि

Rama Posted on: 2026-10-28 11:22:00 Viewer: 49 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: प्रेम प्रसंग में नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षि Singrauli News: Upset over a romantic affair, a young woman climbed a mobile tower; she was brought down safely after an hour and a half of effort.

मोरवा की शिवकुंज कॉलोनी के पास हुई घटना, पुलिस और नगर निगम की टीम ने संभाला मोर्चा

Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एनसीएल की शिवकुंज कॉलोनी के पास सड़क किनारे लगे मोबाइल टावर पर 19 वर्षीय युवती चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों ने मोरवा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और नगर निगम की टीम को करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

करीब डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, जब भी कोई उसके करीब पहुंचने की कोशिश करता, वह टावर पर और ऊपर चढ़ जाती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

टावर के चारों ओर नुकीली जाली लगी थी। वहीं, नीचे कांटेदार झाड़ियां और कीचड़ होने के कारण युवती के गिरने पर गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में पुलिस ने सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी रखे। करीब डेढ़ घंटे बाद मोरवा थाने के प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर वैश्य तीन अन्य लोगों के साथ टावर पर चढ़े और युवती को समझाया। काफी प्रयास के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

दो दिन से बातचीत बंद होने पर थी नाराज
पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान पिपरखड़ निवासी रीतू बैगा (19), पिता शिवप्रसाद बैगा के रूप में हुई है। वह बैढ़न क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बस से मोरवा पहुंची थी। उसका मोरवा के पिडताली निवासी संतराम विश्वकर्मा नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के मुताबिक, पिछले दो दिनों से युवक उससे बातचीत नहीं कर रहा था, जिससे वह नाराज थी। घटना के बाद मोरवा पुलिस युवती की काउंसलिंग करने और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाने की कार्रवाई में जुटी रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall