NDA sweeps all four Karnataka Legislative Council seats, Kumaraswamy credits PM Modi’s development w
Singrauli News: शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए
Singrauli News: जिले में कार्बाइड गन और खतरनाक फ्लैश लैंप पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी का
Singrauli News: प्रेम प्रसंग में नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षि
Schools closed in parts of J’khand till Oct 29 in view of cyclone ‘Arnab’
Singrauli News: मोरवा-अनपरा मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल
Aviation Ministry reviews fog preparedness, directs airlines to provide timely passenger updates
Mobile PLI scheme generates ₹25,000 crore in direct taxes: Ashwini Vaishnaw
Indian Railways to Recruit 1,265 Station Masters Nationwide
Pralhad Joshi Inaugurates CBSE Experience Centre in New Delhi to Promote Experiential Learning
Sidhi News: Kashi Vidyalaya team secures third place in MP Tourism Quiz, bringing honor to Sidhi
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 55 जिलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, लिखित परीक्षा में भी विद्यालय ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Sidhi News: सीधी। मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 के राज्य स्तरीय आयोजन में सीधी जिले के काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमिलिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 27 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 55 जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में हुई लिखित परीक्षा में सीधी जिले का प्रतिनिधित्व कर रही काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमिलिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित ऑडियो-वीडियो राउंड में तीन टीमों को विजेता और तीन टीमों को उपविजेता घोषित किया गया। इस चरण में भी विद्यालय की टीम ने तीसरा विजेता स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
टीम में कक्षा 9वीं के देवांशधर द्विवेदी, कक्षा 10वीं की कोमल सोनी और कक्षा 11वीं की प्रिन्सी गुप्ता शामिल रहीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित जिले में हर्ष का माहौल है।
इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधक शंकर दयाल शुक्ला, प्राचार्य डॉ. मुनींद्र कुमार शुक्ला, क्विज मास्टर अभिमन्यु मिश्रा, शिवतोष तिवारी सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।