Kedarnath Mandir: दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
Singrauli News: शिवगढ़ प्रीमियर लीग सीजन-11 का आगाज, 16 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरीं
Singrauli News: निगाही सीएचपी में मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, जीएम कार्यालय का किया घ
IND vs NZ 2nd ODI: 135 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया, बारिश ने बचाई लाज
Singrauli News: देवसर के सहुआर मोड़ पर दुकान में घुसा सीमेंट लदा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Singrauli News: दूधिचुआ में डीजल टैंकर से कम तेल मिलने की शिकायत पर जांच, मुगलसराय से पहुंची टीम
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती
Diwali sales set to cross Rs 7 lakh crore nationwide, Delhi records Rs 1 lakh crore: CAIT
Odisha CM, LoP cancel Diwali celebrations in solidarity with disaster-hit people
Rajnath Singh asks Defence Forces to maintain high operational readiness amid emerging security thre
Singrauli News: Grand welcome for Kamleshwar Patel in Navanagar; Congress workers demonstrate unity
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में जुटे बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता
Singrauli News: सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य कमलेश्वर पटेल के सिंगरौली आगमन पर शुक्रवार को नवानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में पूर्व शहर अध्यक्ष के कार्यालय के समीप बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ कमलेश्वर पटेल का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
स्वागत के दौरान कांग्रेस और कमलेश्वर पटेल के समर्थन में नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। स्वागत समारोह के बाद कमलेश्वर पटेल ने नवानगर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ चाय-नाश्ते पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया, उनकी बातें सुनीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि कमलेश्वर पटेल जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा आई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।