Kedarnath Mandir: दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
Singrauli News: शिवगढ़ प्रीमियर लीग सीजन-11 का आगाज, 16 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरीं
Singrauli News: निगाही सीएचपी में मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, जीएम कार्यालय का किया घ
IND vs NZ 2nd ODI: 135 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया, बारिश ने बचाई लाज
Singrauli News: देवसर के सहुआर मोड़ पर दुकान में घुसा सीमेंट लदा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Singrauli News: दूधिचुआ में डीजल टैंकर से कम तेल मिलने की शिकायत पर जांच, मुगलसराय से पहुंची टीम
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती
Diwali sales set to cross Rs 7 lakh crore nationwide, Delhi records Rs 1 lakh crore: CAIT
Odisha CM, LoP cancel Diwali celebrations in solidarity with disaster-hit people
Rajnath Singh asks Defence Forces to maintain high operational readiness amid emerging security thre
Singrauli News: Crowds thronged markets in the district on Dhanteras, but budget concerns were evident in the shopping.
वैढ़न और मोरवा में हल्के बर्तनों व झाड़ू तक सीमित रही ग्राहकों की खरीदारी, चांदी के सिक्कों और हल्के आभूषणों की मांग बढ़ी
Singrauli News: सिंगरौली। धनतेरस पर जिले के बाजारों में रौनक और ग्राहकों की भीड़ तो खूब दिखाई दी, लेकिन इस बार खरीदारी में लोगों ने अपने बजट का भी पूरा ध्यान रखा। वैढ़न और मोरवा के बाजारों में सुबह से ही बर्तन, सराफा, सजावट और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। हालांकि दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में भीड़ के अनुपात में खरीदारी का उत्साह कम रहा। कई ग्राहक छोटी कटोरी, चम्मच और झाड़ू जैसी कम कीमत वाली वस्तुएं खरीदकर ही धनतेरस की परंपरा निभाते नजर आए।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुमान के मुताबिक, इस वर्ष धनतेरस पर देशभर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं सोने और चांदी की बिक्री 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है। कीमती धातुओं की कीमतों में हालिया गिरावट के बीच चांदी के सिक्कों और हल्के आभूषणों की मांग भी बाजार में चर्चा का विषय रही।
बर्तन दुकानों पर छोटी खरीदारी से संतुष्ट हुए ग्राहक
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते मोरवा की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकि इस बार लोगों ने भारी और महंगे बर्तनों के बजाय हल्के और कम कीमत वाले सामान को प्राथमिकता दी। कोई छोटी कटोरी तो कोई चम्मच खरीदकर घर लौटता नजर आया। बर्तन कारोबारियों के अनुसार, ग्राहकों की संख्या अच्छी रही, लेकिन अधिकांश लोगों ने सीमित बजट में ही खरीदारी की। महंगाई और घरेलू खर्चों का असर बाजार में साफ दिखाई दिया।
चांदी के सिक्कों और हल्के आभूषणों की ओर रुझान
सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बीच सराफा बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। खासतौर पर चांदी के सिक्कों की मांग दिखाई दी। कई ग्राहकों ने सोने के महंगे आभूषणों के बजाय चांदी के छोटे सिक्के खरीदने में रुचि दिखाई। लक्ष्मी-गणेश की छाप वाले सिक्कों की भी मांग रही। वहीं अधिक कीमत वाले आभूषणों के स्थान पर हल्के आभूषण ग्राहकों की पसंद बने।
सजावट और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी रौनक
धनतेरस और दीपावली को लेकर सजावट व पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने घरों को सजाने के लिए दीप, झालर, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी की। कुल मिलाकर बाजार में त्योहार की रौनक बनी रही, लेकिन खरीदारी के तौर-तरीकों से साफ दिखा कि इस बार ग्राहकों ने परंपरा निभाने के साथ खर्च पर भी नियंत्रण रखा।