Singrauli News: बीजपुर-गनियारी मार्ग पर जाम से लोग परेशान, यातायात व्यवस्था नदारद
UP PGT Teacher Vacancy 2026: यूपी पीजीटी टीचर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: सिंगरौली शहर कांग्रेस की मासिक बैठक में अभियान और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर चर
UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में रीजनल वेलफेयर यूथ ऑफिसर के बंपर पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं आ
Sidhi News: सीधी में संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, 800 खिलाड़ी ले रहे भाग
Sidhi News: 12 दिसंबर को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत, 21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों का होगा निर
JP Nadda Visits LK Advani at Delhi Hospital, Enquires About His Health
Singrauli News: सरई कोल यार्ड में अनुमति 4.80 लाख टन की, परिवहन 30 लाख टन तक पहुंचने का दावा!
Singrauli News: मोरवा में रास गरबा ग्रुप का आयोजन, महिलाओं ने गरबा नृत्य से बांधा समां
Singrauli News: सिंगरौली की ₹1,320 करोड़ की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को पांच साल की मंजूरी
Singrauli News: Accused wanted in a rape case—with a ?10,000 bounty on his head and absconding for three months—has been arrested.
चितरंगी पुलिस ने खुरमुचा गांव में घेराबंदी कर पकड़ा, घटना के बाद से चल रहा था फरार
Singrauli News: सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुरमुचा गांव में घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 6 अगस्त 2026 को चितरंगी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 मई 2026 की रात उसके माता-पिता भाभी को प्रसव के लिए चितरंगी अस्पताल लेकर गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात करीब 9 बजे उसके भाभी के भाई ने घर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) एवं 64(2)(f) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपी रतन केवट, पिता हिरवा केवट, निवासी खुरमुचा, थाना चितरंगी फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश रिश्तेदारों और नजदीकी सहयोगियों के यहां की, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
15 अक्टूबर 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जमानत के संबंध में चर्चा करने के लिए अपने किसी रिश्तेदार से मिलने घर आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खुरमुचा गांव में घेराबंदी कर रतन केवट (20) को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उमेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित, आरक्षक सुदर्शन चौहान, मुकेश पाण्डेय, सर्वदानन्द राय और प्रशान्त केशरी की भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी की निगरानी में की गई।